फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 02 Jan 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली खाटू श्याम मंदिर में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका। स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
खतौली। नव निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी में शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। संकीर्तन में खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, शशी भारद्वाज रहे। मुख्य यजमान ने बाबा की ज्योत जगाई। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। भजन गायक सुबोध गोस्वामी, भावना रानी,खुशबू राधा, राहुल सागर, प्रदीप कुमार शुक्रताल, दीपक योगी, यश छाबड़ा, हर्ष गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा शशि भारद्वाज, ज्योति अरोरा, प्रियांशी, भूमि, अंकिता, प्रीती ने भी भजन प्रस्तुत किए। संकीर्तन में मोर छड़ी की जिम्मेदारी सुनील कुमार ने संभाली। जनरेटर की व्यवस्था राजेंद्र ने की। मंच संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुधीर गोयल, तरुण सूरी, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मदन छाबड़ा, अनुराग शास्त्री, यश छाबड़ा, योगेश वर्मा, अरुण वर्मा, सुनील कुमार का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें