फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राधा कृष्ण और दीपावली के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से रेलवे रोड पर पंचपर्व के अवसर पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण और दीपावली भजनों का गुणगान किया। सचिव अतुल कुमार गर्ग ने गणेश वंदना, सरस्वती व गुरु वंदना के बाद महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अष्टादश श्लोकी गीतापाठ किया। भजन संध्या में सुभाष गर्ग, अजय गर्ग, विपिन गुप्ता, विभा शर्मा, संजय अरोरा, महेंद्र रावत और राजेश वर्मा ने राधा-कृष्ण की भक्ति के साथ दीपावली पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दीपोत्सव के उल्लास और भजनों पर श्रद्धालु झूमे। आयोजन में सुभाष गोयल, प्रोफेसर संजय सचदेवा, मुन्नालाल, ग्रीष्म गुप्ता, ममता गोयल, राधा मिश्रा, मंजू कश्यप, भारती वर्मा, अदिति गुप्ता, मोहिनी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें