चरथावल रोड पर स्थित श्री शनि धाम मंदिर पर वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
शिव-पार्वती, शनिदेव, राधा कृष्ण और मां काली सहित अघोरी तांडव रहे आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शनिधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के समापन पर जागरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कुशपुरी और डॉ. सत्यवीर पुंडीर ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों ने भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की।
चरथावल रोड स्थित शनिधाम मंदिर में जागरण में हापुड़ से पहुंची मशहूर गायक संजू पागल और पूनम वर्मा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। दिल्ली से पधारे डांस ग्रुप ने भगवान शिव पार्वती, गणेश, मां काली, शनि देव, राधा कृष्ण, अघोरी तांडव सहित विभिन्न प्रकार की झांसी का प्रदर्शन किया।
गायकों ने भगवान शनिदेव और शिव शंकर भोलेनाथ समेत विभिन्न भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में अज्जू शर्मा व हास्य कलाकार रमेश केस्टो ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से मंच का सफल संचालन किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र पवार साधु, शरद कपूर आदि मौजूद रहे।