फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की शुकतीर्थ की परिक्रमा

विज्ञापन
शुकतीर्थ में श्री हनुमत जयन्ती महोत्सव के दौरान नगरी की परिक्रमा करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की शुकतीर्थ की परिक्रमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में चल रहे श्री हनुमत जयंती महोत्सव में संतों एवं श्रद्धालुओं ने बारह किलोमीटर की पैदल परिक्रमा की। हनुमद्धाम सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के संयोजन में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के तत्वावधान में मंगलवार सुबह 6:30 बजे हनुमद्धाम से परिक्रमा का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा गांव बिहारगढ़, इलाहाबास, बहुपुरा, शुक्रतारी, फिरोजपुर से गंगा घाट होती हुई हनुमद्धाम में पहुंची। हाथरस से आई संकीर्तन मंडली ने भजनों से प्रभु का गुणगान किया। कार्यक्रम में स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती, कथा व्यास सीताराम शास्त्री, भीम सैन गोयल, कैलाश गोयल, गीता, कंवर सैन गोयल, आरके टंडन, हर्षचंद्र सेठ, कमल अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, रामहेत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें