बुढ़ाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप में सजा बालक ओजस्व।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर जन्माष्टमी मनाई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बा व देहात में जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चे कान्हा के रूप में खूब सजे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर कान्हा की पूजा-अर्चना की।
कस्बा व देहात में मंगलवार को अधिकतर श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी के पर्व पर व्रत रखा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। कुछ श्रद्धालु बुधवार को भी जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। इस मौके पर कान्हा के रूप में बालक खूब सजे। कुछ महिलाओं ने अपने-अपने घरों में कान्हा की मूर्ति को झूले में सजाकर झूला झूलाया। देहात में आरव मलिक, वंशिका, ओजस्व, हिमांशु व दर्शित आदि सहित दर्जनों बालक श्रीकृष्ण व राधा की जोड़ी में सजे संवरे दिखाई दिए।