फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना विधानसभा में 42 करोड़ 18 लाख के होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुढ़ाना। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में 42 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई है। रालोद विधायक राजपाल बालियान ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शासन से सभी कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। इन कार्यों में कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण शामिल है। विज्ञाना-बहलोलपुर मार्ग से जौला तक 1400 मीटर सड़क बनेगी। कमरूद्दीननगर से कुरालसी संपर्क मार्ग 1300 मीटर का निर्माण होगा। जीवना गांव से मंसूरपुर शाहपुर सड़क 2.65 किलोमीटर लंबी होगी। शाहपुर बसी से मंसूरपुर तिराहे तक 2025 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शाहपुर बसी से गढ़ीनौआबाद तक 1.10 किलोमीटर और अलियारपुर से बसधारा तक 2.10 किलोमीटर मार्ग बनेंगे। भौराकलां मार्ग 1 किलोमीटर और ढिढ़ावली से उमरपुर मार्ग 1.10 किलोमीटर का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें