फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक माह से प्राथमिक विद्यालय में बंद है निराश्रित गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से गोवंश को गोशाला में भिजवाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव फहीमपुर खुर्द के ग्रामीणों ने एक माह से प्राथमिक विद्यालय में दो दर्जन से भी अधिक निराश्रित गोवंश को बंद कर रखा है। एक शिक्षक ने गोवंश को बाहर निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध किया। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से गोवंश को किसी गोशाला में भिजवाने की मांग की है।
गांव फहीमपुर के जंगल में निराश्रित गोवंश की संख्या बढ़ गई है। इस कारण किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों एक माह पूर्व दो दर्जन से भी अधिक गाेवंश को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर उन्हें वहीं पर चारा दे रहे हैं। बुधवार को विद्यालय पहुंचे शिक्षक ने गाेवंश को बाहर निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेमपाल, पूर्व प्रधान मूलचंद, कुलदीप, सो सिंह, अमरपाल, आनंद, मोहन सिंह, मंगू, नेपाल सिंह, प्रमोद कुमार, दुष्यंत आदि ने बताया कि गोवंश फसलों का नुकसान के साथ खेतों पर गए किसानों पर हमले कर रहे थे। इस कारण उन्होंने गोवंश को विद्यालय में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने एसडीएम से गोवंश को किसी गोशाला में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन


गोवंश ने ग्रामीण पर हमला किया
खतौली। गांव फहीमपुर खुर्द में एक ग्रामीण पर निराश्रित गोवंश ने हमला कर घायल कर दिया। बुधवार सुबह अमन सिंह पुत्र नवल सिंह अपने घेर में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दौड़ कर आए गोवंश ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें