फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निर्दोष होकर भी जेल में बिताए दो दिन, कोर्ट के आदेश पर हुआ रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार थाना पुलिस ने वारंटी संजय के बजाए दूसरे संजय को भेजा दिया था जेल
विज्ञापन

सच से अवगत कराने पर कोर्ट ने छपार पुलिस ने रिपोर्ट मांगी थी
सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट कोर्ट में पेश की तो युवक की रिहाई के आदेश जारी हुए

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पुलिस की रिपोर्ट के बाद आखिरकर छपार के युवक को जेल से रिहा कर दिया गया। मुख्य आरोपी ने कोर्ट से अपना वारंट रिकॉल करा लिया है।

छपार थाना पुलिस ने शुक्रवार को वारंट के आधार पर छपार निवासी संजय पुत्र बीरबल को पकड़ा था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। जबकि वारंट गांव के दूसरे संजय पुत्र बीरबल का था। सच से अवगत कराने पर कोर्ट ने छपार पुलिस ने रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

इस बारे में छपार पुलिस ने मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाकर सोमवार को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की तो कोर्ट ने युवक की रिहाई के आदेश जारी कर दिए। युवक को जेल से रिहा कर दिया गया। इस बारे में थाना प्रभारी अमरपाल का कहना हैं कि दोनों ही युवकों के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज है। जो युवक कोर्ट में पेश किया गया था, उसके खिलाफ एक महिला ने उत्पीड़न संबंधित वाद कोर्ट में दायर किया हुआ है। जबकि दूसरे युवक संजय के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था जो काफी समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था और इसी के चलते कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


सीओ विनय गौतम का कहना है कि जेल भेजा गया युवक संजय कोर्ट के आदेश पर रिहा हो गया है। आरोपी संजय ने वारंट कोर्ट से रिकॉल कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें