पारस एंक्लेव में कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को सम्मानित करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत :
मुजफ्फरनगर। एशियाड खेलों से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देशवाल ने देश को दो बार एशियाड में स्वर्ण पदक दिलाए हैं, अब उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। एटूजेड रोड स्थित पारस एंक्लेव में हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा के संचालक नीरज बालियान की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। कोच धर्मेंद्र देशवाल और उपेंद्र मलिक की सराहना भी की गई।