उप गन्ना आयुक्त की जांच से समिति में हड़कंप मचा
रोहाना। उप गन्ना आयुक्त द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति के अभिलेखों की जांच करने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
बुधवार को उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल दिनेश्वर मिश्रा अचानक सहकारी समिति रोहाना कलां में पहुंच गए। उन्होंने समिति सचिव से किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी की तथा उन्हें कार्यालय में बैठ कर किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उप गन्ना आयुक्त ने समिति के लेखाधिकारी अमित गुप्ता से अभिलेख तलब किए। जिसमे बजट रजिस्टर, बेसिक कोटा रजिस्टर और संशोधन रजिस्टर के साथ ही विकास परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक डायरी, टूर कार्यक्रम रजिस्टर तथा उपस्थित पंजीकरण के अभिलेखों की जांच की। उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि विभागीय जांच चलती रहती है। जिसके लिए वह अचानक समिति में पहुंचे हैं।