फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज आएंगे उप मुख्यमंत्री मौर्य, सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जिले में आएंगे। इस दौरान नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे, दिवंगत संघ नेता जयपाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने भी जाएंगे।
डिप्टी सीएम सुबह साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद तीन अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एसएसपी संजीव सुमन ने सुरक्षा बरतने के आदेश दिए हैं। तीनों कार्यक्रम स्थलों के आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने डाॅग स्क्वॉड टीम को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सुजडु से मीनाक्षी चौक, भोपा बाइपास से विश्वकर्मा चौक, जानसठ बाइपास से टिकैत चौक, सुजडु चुंगी से महावीर चौक की तरफ हल्के व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी सिटी ने बताया कि जब उप मुख्य मंत्री का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों को संचालन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें