फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घने कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हाईवे पर वाहन रेंगकर चलते रहे। दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार रात का तापमान 9.9 डिग्री रहा था। बूंदाबांदी से रात के तापमान में गिरावट रही। बृहस्पतिवार सुबह से ही कोहरा छा गया। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिल्ली-देहरादून हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा मार्ग पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही। दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े 10 बजे धूप खिली तो राहत मिली।
- इस तरह बदल रहा दिन-रात का मौसम

तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 दिसंबर 22.8 7.4

25 दिसंबर 22.7 9.9
24 दिसंबर 20.2 9.5

23 दिसंबर 18.0 7.5

22 दिसंबर 22.2 7.0
21 दिसंबर 22.9 10.3

20 दिसंबर 23.4 7.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें