मुजफ्फरनगर। डेंगू ने अचानक पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुखार पीड़ित तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों रोगियों के घरों पर जाकर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की जा रही है। जबकि तीनों को जिला अस्पताल में उपचार की सलाह दी गई है। ठंड का मौसम करीब आ रहा है। बावजूद मच्छर डंक मार रहे हैं। जनपद के खतौली, मखियाली और शहरी क्षेत्र में बुखार पीड़ित एक-एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीन नए मरीज सामने आने के बाद जनपद में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 17 पर पहुंच गया है। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर आलम ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीजों के आवास पर सोर्स रिडक्शन टीम भेजी गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को जिला चिकित्सालय में उपचार की सलाह दी गई है। संवाद