मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं भट्टा मालिकों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार के भरतिया कॉलोनी स्थित आवास पर हुई बैठक में बताया गया कि अखिल भारतीय ईट एवं टाइल्स निर्माता महासंघ एवं उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के आह्वान पर दस नवंबर को भट्टा मालिक रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली कूच करेंगे। जीएसटी बढ़ोत्तरी और कोयले के आसमान छूते रेट और कई अन्य समस्याओं को लेकर भट्टा मालिक आक्रोशित हैं। भट्टा मालिकों की सरकार से मांग है कि जीएसटी बढ़ोत्तरी वापस ली जाए और सरकारी रेट पर भट्टा मालिकों को कोयला उपलब्ध कराया जाएं। एनसीआर में अव्यवहारिक कानूनों और बंधुवा जैसे श्रमिक कानूनों की आड़ में भट्टा मालिकों का उत्पीड़न ना हो। बैठक में महामंत्री बलराम तायल, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी हाजी जियाउर रहमान, उपाध्यक्ष अमरपाल पुनिया, अचिन सिंघल, प्रशांत राठी, बाबर आदि मौजूद रहे।