फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एआरटीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा को 11 मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी व युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान वाहन व अन्य वाहन के रजिस्ट्रेशन का मामला हो या फिर डीएल बनवाने का, पांच गुणा पैसा वसूला जा रहा है। माल लेकर जाने वाले वाहनों से एंट्री के नाम पर पांच से छह हजार रुपये वसूले जा रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एआरटीओ की गाड़ी पर एक प्राइवेट चालक पिछले दस साल से तैनात है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन में लिखी सभी मांग जल्द पूरी नही की जाती तो 29 अगस्त को एआरटीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान अजय त्यागी, मोनू धीमान, हारून, साजिद, सादिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें