फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: वेलेंटाइन डे के ग्रीटिंग कार्ड की प्रतियां फूंककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने शिव चौक पर वेलेंटाइन डे के ग्रीटिंग कार्ड की प्रतियां फूंकी और विरोध में नारेबाजी की। कहा कि वेलेंटाइन डे पर कार्यकर्ता जगह-जगह घूमकर अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि वेलेंटाइन डे की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व सनातन धर्म को बदनाम करने का काम करते हैं। प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप और नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि होटल रेस्टोरेंट मालिक वेलेंटाइन डे के दिन पैसे कमाने का सुनहरा अवसर ना समझ कर सनातन धर्म को सर्वोपरि मानते हुए ऐसे प्रेमी जोड़ो को अपने यहां बैठाने से परहेज करना चाहिए, जो भारतीय संस्कृति एवं अपने माता पिता के मान सम्मान को ठेस पहुंचाते है। इस मौके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, रविंद्र सैनी, अमित पाल, सौरव रॉय, गोपी वर्मा, राहुल पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें