एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते पिंटू के परिजन व अन्य फोटो वीडियो
- फोटो : चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित हरदोइया- पूरबबेसरा संपर्क मार्ग।
मुजफ्फरनगर। दिवाली की रात में पिटाई किए जाने से रामलीला टीला निवासी पिंटू की मौत के मामले में वांछित चार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं व परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टीला में दिवाली की रात कुछ युवक एक बच्चे की पिटाई कर रहे थे। मोहल्ले में ही रहने वाले पिंटू ने उन्हें रोका था। आरोपियों ने इसी से क्षुब्ध होकर युवकों ने पिंटू की पिटाई की। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर देकर नौ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया था। चार आरोपी वांछित हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने मुकदमे में धारा बदलने का भी आरोप लगाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।