फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संशोधित-मुजफ्फरनगर - सिपाही भर्ती में उम्र की छूट के लिए मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

Mon, 25 Dec 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
केदीय राज्यमंत्री के आवास पर हंगामा करते पुलिस भर्ती के अभ्यथीZ। स्रोत -अभ्यथीZ
विज्ञापन
- पांच साल इंतजार के बाद आई भर्ती, तब तक उम्र निकल गई
विज्ञापन

- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सीएम को लिखा पत्र

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस में 60,244 सिपाहियों की भर्ती के आवेदन से पहले हंगामा शुरू हो गया है। युवाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग रखी। युवाओं का कहना था कि पांच साल भर्ती के इंतजार में उनकी उम्र निकल गई। भर्ती में देरी के चलते मौका हाथ से निकला, अब उम्र में छूट मिलनी चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
सोमवार सुबह युवा केंद्रीय राज्यमंत्री के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। युवाओं ने कहा कि भर्ती की आयु सीमा 18 से 22 साल रखी गई है। आखिरी भर्ती 2018 में हुई थी। पांच साल बीत जाने के कारण उनकी पूरी उम्र निकल गई, लेकिन एक भी भर्ती नहीं हुई। ऐसे में भर्ती के लिए आयु सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। कम से कम तीन साल की छूट मिलने से ही उन्हें लाभ होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री युवाओं के बीच पहुंचे और भरोसा दिया कि उनकी मांग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अभिजीत बालियान, नितिन शर्मा, रजत कुमार, रोहन शर्मा, अंकित कुमार, सचिन कुमार, पंकज प्रजापति, अक्षय मलिक, धर्मेंद्र और सूरज शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में भी युवाओं ने किया प्रदर्शन
केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास के बाद युवा कलक्ट्रेट में भी पहुंचे और अपनी मांग उठाई। युवाओं का कहना था कि प्रशासन के माध्यम से शासन को भी अपनी मांग से अवगत कराया जाएगा। आयु सीमा में छूट के लिए प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस, दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस, एसएससी और जीडी भर्ती में उम्र की छूट दी गई थी, इसी तर्ज पर यूपी पुलिस की भर्ती में भी छूट मिलनी चाहिए। एसडीएम को अपना मांगपत्र सौंपा गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को कम से कम तीन साल की छूट मिलनी चाहिए। भर्ती पांच साल बाद और उम्र सीमा चार साल होने के चलते बहुत से युवाओं को एक भी मौका नहीं मिला है। ऐसे में युवाओं को तीन साल की छूट दी जानी चाहिए।

रालोद ने भी सीएम को भेजी चिट्ठी
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। बालियान ने कहा कि युवाओं को उम्र में छूट दी जानी चाहिए। हजारों युवाओं को एक भी भर्ती का मौका नहीं मिला है। सरकार को युवाओं के हित में कदम उठाना चाहिए।

युवाओं के लिए आज कलक्ट्रेट में रालोद का प्रदर्शन

फोटो
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि यूपी पुलिस की भर्ती में हजारों युवा सरकार की अदूरदर्शिता के चलते शामिल होने से वंचित रह गए हैं। ऐसे युवाओं के समर्थन में मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच साल बाद भर्ती शुरू की और आयु की सीमा ही चार साल है। ऐसे में पूरे यूपी से बड़ी संख्या में युवा भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे। सरकार को ऐसे युवाओं के लिए तीन साल की आयु की छूट दी जानी चाहिए। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शादाब अली ने कहा कि युवाओं के साथ नाइंसाफी की गई है। सरकार को तीन से पांच साल की छूट देनी चाहिए। मंगलवार को जिले के युवा कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांग रखेंगे।

जयंत ने पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में छूट के लिए सीएम को लिखा पत्र

-कहा कि वर्ष 2018 के बाद से यूपी पुलिस में नहीं हुई भर्ती, फिर भी 22 साल रखी गई अधिकतम उम्र की सीमा

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने यूपी पुलिस की भर्ती में युवाओं को उम्र सीमा में छूट देने की मांग उठाई है। इसके लिए जयंत सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जयंत सिंह ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में आखिरी बार वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुई थी। उसके बाद से पांच साल में कोई भर्ती नहीं हो सकी। अब यूपी पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है और उसमें सामान्य वर्ग की आयु सीमा 18-22 वर्ष रखी गई है। इस तरह काफी युवाओं की उम्र भर्ती नहीं होने के कारण ज्यादा हो गई है। ऐसे में युवाओं ने उनके सामने उम्र की सीमा बढ़ाने की मांग रखी है। जिसको देखते हुए युवाओं की उम्र की सीमा को बढ़ाया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस भर्ती का लाभ उठा सके और उनको रोजगार मिलने के साथ ही वह सुरक्षा व्यवस्था में योगदान कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें