फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का चुनाव कराने की मांग को धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन का चुनाव कराने की मांग की
विज्ञापन

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की सीट के सामने धरना प्रदर्शन किया।
खतौली तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना था कि अध्यक्ष तथा सचिव जानबूझकर बार के चुनाव कराने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले भी एल्डर कमेटी के सामने चुनाव में देरी करने की शिकायत की थी। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चतरपाल सिंह का कहना है कि वह शीघ्र ही एल्डर कमेटी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। महासचिव दिमाग सिंह ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं की चंदे की रसीद बाकी है। 11 सितंबर तक सभी रसीदें काट ली जाएगी। जिन अधिवक्ताओं की रसीदें 11 सितंबर तक नहीं कटेगी, उनका वोट देने का अधिकार समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एल्डर कमेटी जल्द ही चुनाव कराएगी। प्रदर्शनकारियों में जगदीश आर्य, नवीन कुमार, सचिन आर्य, प्रदीप कुमार, सत्यप्रकाश, अनुज तोमर, जगबीर सिंह, रामरोशन दास, गंगा शरण हरीनिवास, संदीप कुमार, कृष्ण कन्हैया, अशोक रावत, राजवीर सिंह, तेजप्रताप, सुबोध सोम, मूलचंद आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें