गन्ने का सर्वे शुरू कराने की मांग
मंसूरपुर। गन्ना विकास परिषद की बैठक परिषद कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के चेयरमैन रूपेंद्र ने की। बैठक में गन्ने सर्वे का कार्य नियमानुसार शुरू कराने की मांग की गई। चेयरमैन ने बताया कि ऐसे 100 से अधिक किसानों के प्रार्थनापत्र आ गए हैं, जिनकी पर्ची समाप्त हो गई है और गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। मंसूरपुर क्षेत्र में इस बार गन्ने की अच्छी पैदावार हुई है। गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर मंसूरपुर क्षेत्र का 10 लाख क्विंटल गन्ना दूसरी शुगर मिलों को भेजने की मांग की गई है, जिससे किसान समय पर अपना गन्ना डाल सकें तथा मिल का पेराई सत्र भी समय पर समाप्त हो सके। बैठक में डायरेक्टर जगपाल सिंह, डायरेक्टर चांदबीर सिंह, डायरेक्टर बिजेंद्र सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, रालोद नेता विकास बालियान आदि मौजूद रहे।