संवाद न्जूज एजेंसी
शाहपुर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। निराश्रित पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की । कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे ।
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बालियान के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं से किसान बेहद परेशान हैं। निराश्रित पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बीडीओ ओमवीर सिंह के कार्यालय में मौजूद ना होने पर कार्यकर्ताओं ने बीडीओ से फोन पर वार्ता की। चेतावनी दी यदि कोई कार्रवाई नहीं होती तो कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। बीडीओ ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र निराश्रित पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भिजवाया जाएगा। इस दौरान नवीन सैनी, श्याम सिंह सैनी, जयपाल सैनी , नरेश कश्यप, सनी बालियान, राममेहर बालियान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।