फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटन केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में हैदरपुर वेटलैंड को इको टूरिज्म केंद्र के तौर पर विकसित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य हैं। लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पश्चिम यूपी से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि उन्होंने हैदरपुर वेटलैंड को ईको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित करने की मांग सीएम से की है। बिजनौर और मुजफ्फरनगर के बीच पड़ने वाले हैदपुर वेटलैंड की खूबियां और यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों के विषय में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा धार्मिक नगरी शुक्रताल में वन विभाग के अतिथि गृह के जीर्णोद्धार की मांग भी रखी गई। दोनों ही विषयों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिया है। बैठक में प्रदेशभर से आए बोर्ड के सदस्य शामिल रहे।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें