फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी देहात की बस्ती को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत की सीमाओं का परिसीमन को लेकर गांव गढ़ी देहात की बस्ती के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बस्ती को जानसठ नगर पंचायत में शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानसठ नगर पंचायत की ओर से सीमा विस्तार किया जा रहा है। बुधवार को गांव गढ़ी देहात की बस्ती के ग्रामीणों ने एसडीएम अभिषेक कुमार को ज्ञापन दिया। बताया कि नगर पंचायत में बस्ती से लगे हुए खसरा नंबर 252, 53, 54 तो शामिल कर लिए गए हैं, लेकिन खसरा नंबर 255 को शामिल नहीं किया गया। बस्ती के ग्रामीणों को राशन लेने तथा मतदान करने के लिए चार किलोमीटर दूर गांव गढ़ी जाना पड़ता है। इससे बस्ती के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए गांव गढ़ी देहात की बस्ती को भी नगर पंचायत की सीमा में शामिल किया जाना अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में रिहान, आरिफ फरीदी, शाइन, नाजिम मंसूरी, महबूब, शहजाद फरीदी, भूरा, मंगता, रिहान, कल्लू, सद्दाम, अफजाल, वहाब खान, सहरोज खान, आरिफ, नसीम मंसूरी, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें