खतौली। जानसठ रोड खतौली स्थित कांग्रेस नेता सरदार मंजीत सिंह उर्फ काके के प्रतिष्ठान पर कांग्रेसियों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट और संचालन मोहम्मद अरशद काजी ने किया।
योगेश खारी एडवोकेट ने कहा कि जिला मुजफ्फरनगर में ज्यादातर पी सी सी धरातल पर कार्य न करने वाले वाले है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा द्वारा गलत नामों पर अपनी स्वीकृति दी। जिसमें कई महिलाएं व पुरुष शामिल है, जो कभी कांग्रेस पार्टी में न दिखाई देते हैं और न ही उन्हें कोई जानता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान मेहनती एवं कर्मठ कांग्रेसियों को जगह नहीं दी गई। यही सभ कार्य मिलीभगत से किया गया है।
उन्होंने पार्टी हाईकमान से जिलाध्यक्ष व प्रभारी को पार्टी से निष्कासन किए जाने की मांग की। ताकि जिले में कांग्रेस में धरातल पर कार्य करने वालों को स्थान मिल सके। बैठक में राजेंद्र सैनी, खालिद सिद्दिकी एडवोकेट, महराज अंसारी, नारायण मुखिया, संजय तोमर, नाजिब, मेहकार अली, शहजाद, कामिल, नितिन कटारिया, समद, अंकुर सैनी आदि उपस्थित थे।
मुझे नहीं पता किसने मांग की
-मुझे तो अभी कुछ पता नहीं चला। आप उन्हीं से पूछिए, जो इस तरह की मांग कर रहे हैं। थोड़ी बहुत समस्या तो सभी दलों हो जाती है, लेकिन मुझे तो मामले का ही नहीं पता क्या है।
-सुबोध शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष