कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को मांगपत्र सौंपते कल्याण समिति के प्रमोद कुमार एवं अन्य : स्वयं
- फोटो : कोहरे में सुबह बिना फॉग लाइट के हाईवे से निकलती बस।
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार सेउनके आवास पर मिलकर मांगपत्र सौंपा। अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रयागराज में होने वाली 22 जनवरी की कैबिनेट की बैठक में उनकी समस्याओं को रखा जाना चाहिए। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बहुत पहले गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है, लेकिन यूपी में नहीं हुआ। अन्य प्रदेशों के बराबर ही यूपी के किसानों को गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समस्याओं को वह प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक कृष्ण त्यागी, महामंत्री बलराम तायल,उपाध्यक्ष अमरपाल पूनिया और संजय पंवार मौजूद रहे। संवाद