फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते क्रांति सेना के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नूंह हिंसा में मारे गए हिंदू नेताओं को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना और शिव सेना ने हरियाणा के नूंह में हिंसा के दौरान मारे गए हिंदू नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफे की मांग की।

शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में क्रांति सेना और शिव सेना कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के नेता प्रदीप शर्मा और अभिषेक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नूंह में शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाएं। जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाया जाएं। देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें