कलक्ट्रेट में धरना देते आरक्षण संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। मोर्चा ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए पिछड़े वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित में शामिल किए जाने की मांग की। संयोजक देवेंद्र कश्यप, अध्यक्ष राकेश कश्यप, महासचिव जय भगवान कश्यप ने कहा कि आरक्षण के अभाव में इन जातियों की सरकारी नौकरियों के अलावा शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी नगण्य है। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजें ज्ञापन मेें पिछड़े वर्ग की 17 जातियों की आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक स्थिति को सुधारने के लिए अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राखी, रेखा, अनीता, सूरजमुखी, ब्रिजेश, सुनिता, महिपाल, मनोज कुमार, गौरव कश्यप, कुलदीप, रमेश, अमित, श्याम मेहरा, मोहन लाल, हरपाल, सोनू आदि शामिल रहे।