पुरकाजी। एक माह से लापता युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजन थाने पहुंचे। बताया कि 27 अगस्त को लापता युवती के मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 10 सितंबर को एक आरोपी कल्याण वाल्मीकि को गिरफ्तार का चालान कर दिया था। तीन दिन पूर्व एक आरोपी राहुल पाल भी कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जबकि युवती का भी कोई सुराग नहीं लगा है। कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध के आश्वासन देने पर ग्रामीण लौट गए। इस दौरान गांव प्रधान मुस्तफा अहमद, सुनील वाल्मीकि, सचिन गुर्जर, विजय पाल, सोमपाल, नकली सिंह, सोहनबीर, खुशर मल, सतपाल, पूनम रानी, शरबती देवी, बिरमवती, सरोज रानी, मूर्ति देवी, सोनी, सोनम, अंजू, सुमन, लक्ष्मी, मैना, आदि मौजूद रहे।