भोपा। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ जाकर प्रदेश के गन्ना मंत्री से मुलाकात कर चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण की मांग की।
भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ लखनऊ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश सह संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि गन्ना मंत्री को ज्ञापन देते हुए लंबे समय से लंबित चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण की मांग की गई। गन्ना मंत्री ने इस मांग को गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, सुरेंद्र देव शर्मा, शरद शर्मा, रोहताश पाल और योगेश बालियान आदि शामिल