फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को निरस्त कराने की मांग

Thu, 22 Feb 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवकों ने महावीर चौक पर धरना दिया, एसएसपी ऑफिस में भी दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने का आरोप लगाते एक दर्जन से अधिक युवकों ने महावीर चौक पर धरना देने के बाद कचहरी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। एसएसपी कार्यालय पहुंच कर भी शिकायती पत्र दिया। परीक्षा को निरस्त करने की मांग की।
बुधवार दोपहर में अभिजीत बालियान के नेतृत्व में सौरभ चौधरी, मोनू कुमार आदि एक दर्जन से अधिक युवक बुधवार दोपहर में महावीर चौक पर पहुंचे और धरना देकर सड़क के बीच में बैठ गए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टरों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने समझा बुझाकर युवकों को वहां से उठा कर अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए भेज दिया। बाद में सभी युवक कचहरी में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देकर बताया कि उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा में धांधलेबाजी हुई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर आउट कर दिया गया था। पेपर वायरल भी कर दिए गए थे। इसलिए यह परीक्षा निरस्त होनी चाहिए। युवकों ने बाद में एसएसपी कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें