फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन परिवार के सदस्य पर होम डिलीवरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे के कुछ लोगों ने सीओ सदर से मिलकर एक किरयाना व्यापारी पर क्वारंटीन वाले परिवार का सदस्य होने का आरोप लगाकर उनके होम डिलीवरी के पास निरस्त कराने की मांग की है। कस्बे में दो जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कस्बे के 53 परिवारों के करीब 600 लोग क्वारंटीन हैं। आरोप है कि क्वारंटीन वाले एक परिवार का किरयाना व्यापारी पिछले कई दिनों से होम डिलीवरी कर रहा है। जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा उसका पास निरस्त नहीं किया जा रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने सीओ सदर कुलदीप सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर ने जांच का आश्वासन दिया। उधर, ईओ मनोज यादव का कहना है कि मामले की जांच की गई है। जांच में किरयाना व्यापारी द्वारा अपने परिवार से अलग दूसरे मकान में रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें