जानसठ। शुक्रवार को गांव टंढे़्डा के ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव में 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी, जिनमें से एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिटायर हो चुकी है, उसका राशन दूसरी कार्यकर्ता से संबद्ध है, जिस पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का राशन आता है और बाकी तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राशन का सही वितरण कर रही है और दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कभी भी स्कूल में नहीं आती, बच्चे साथ लेकर नहीं जाती हैं और न ही राशन वितरण करती है। 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का राशन वितरण इन कार्यकत्रियों ने आज तक नहीं किया है। इन कार्यकत्रियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।