जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि सरकार गलतफहमी में ना रहे किसान दिल्ली बॉर्डर से किसान हट जाएगा। उन्होंने चार जनवरी के धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। वह शुक्रवार को लोक निरीक्षण भवन पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की कुछ मांगे मांग ली है, लेकिन प्रमुख मांग कृषि कानून पर अभी तक सरकार नहीं मानी है। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सिखेडा ने की और संचालन ब्लाक अध्यक्ष मास्टर महकार सिंह व युवा ब्लॉक अध्यक्ष खाली गुर्जर ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष सेंसर पाल मीरापुर,.पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, विपिन मेहदियान, चंचल चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद