फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवक लापता, दो थानों की पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली निवासी एक युवक मंसूरपुर क्षेत्र में रहस्यमय हालातों में लापता हो गया। उसे तलाश करने में दो थानों की पुलिस लगी है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के अशोक नगर निवासी लक्ष्य की मौसी यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार में रहती है। लक्ष्य पांच सितंबर को अपनी मौसी के घर आया था। छह सितंबर को वह घर पर ही रहा। सात सितंबर को वह बाइक लेकर मौसी के घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने नई मंडी पुलिस से संपर्क किया, तब पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले गए, तो पता चला कि युवक बाइक पर हेलमेट लगाकर कई स्थानों से गुजरा था। उसकी लोकेशन वहलना व मंसूरपुर के गांव नावला तक तो मिल रही है, लेकिन इसके बाद कुछ सुराग नहीं लग रहा है। चूंकि युवक मंसूरपुर क्षेत्र के नावला तक पहुंचा था, तो मंसूरपुर पुलिस भी नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें