दीनबंधु छोटूराम की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। भाकियूू तोमर ने दीनबंधु छोटूराम को उनकी जयंती पर याद किया। किसानों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
रामपुर तिराहे पर स्थित भाकियू तोमर के कार्यालय पर दीनबंधु छोटूराम की जयंती पर उनको याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि छोटूराम ने अंग्रेजों से किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर संघर्ष को तैयार रहना होगा। छोटूराम को वर्ष 1930 में दो महत्वपूर्ण कानून पास कराने का श्रेय दिया जाता है। इन कानूनों के चलते किसानों को साहूकारों के शोषण से मुक्ति मिली। भाजपा सरकार किसानों को एक बार फिर साहूकारों के कब्जे में देना चाहती है। इस अवसर पर शहजाद मलिक, परमजीत, निखिल, जावेद, मुनीर आलम, दिलशाद, सतबीर, खुशनसीब, अजय त्यागी, प्रमोद शर्मा, अरशद, अनेक सिंह, कय्यूम, सलमान आदि मौजूद रहे।