फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई अधिकारी बनकर पूर्व सैनिक के खाते से रकम उडाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार निवासी पूर्व सैनिक मोहनलाल ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि एक व्यक्ति ने आरबीआई अधिकारी बनकर उन्हें मोबाइल पर कॉल की और कहा कि उनके कार्ड का चार्ज बढ़ाकर 5600 दिया गया है। वह यदि पुराना चार्ज 500 रुपये रखना चाहते है तो जानकारी मांगी जाए उसे उपलब्ध कराएं। इसके बाद जानकारी दे दी गई। इसके बाद उनके खाते से 1 लाख 93 हजार 230 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर सेल की जांच में रकम अंबेडकर नगर निवासी मोहित लाल, पश्चिम बंगाल निवासी आयशा फिरोज, सीमा बेगम व कल्पना के खातों में ट्रांसफर की गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वेस्ट से लदे वाहन पकड़े
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जेआरएफ के पद पर तैनात मनीष कुमार व दिवाकर गहलौत नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा गया कि दोनों टीमों ने वेस्ट से लदे तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। इन ट्रकों को पुलिस को सौंप दिया गया।
जमीन के नाम पर लाखों की ठगी
मुजफ्फरनगर। शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद हुसैनी से मस्जिद और मदरसा निर्माण के लिए जमीन बेचने के नाम पर हड़प ली गई है। एसएसपी से की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान इलाही और साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। बताया गया कि पीड़ित मौलाना ने काली नदी के समीप करीब एक बीघा जमीन का सौदा 2013 में तय किया था। जमीन का बैनामा किसी अन्य के नाम कर दिया गया। बताया गया कि यह जमीन इन दोनों के नाम पर भी नहीं थी। आरोपियों की ओर से दिए चेक बाउंस हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी धनवीर अपनी पत्नी अनीता (52) बुधवार की शाम स्कूटी से भोपा रोड पर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। धनवीर को मामूली चोट आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें