फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंदिरों को सजाया, कलश यात्राएं निकालीं

Tue, 23 Jan 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में कलश यात्रा निकालते हुए।
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली/चरथावल। क्षेत्र में मंदिरों को सजाया गया। कस्बे में कलश यात्राएं निकाली गईं। महिलाएं गंगनहर घाट से जल लेकर मंदिर पहुंचीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में कलश यात्रा रेलवे रोड स्थित धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुई।
श्री कृष्ण मंदिर के महंत पूज्यपाद शांत मुनि माधव व्यास के सानिध्य में कारसेवकों का सम्मान भी किया। झारखंड महादेवाल्य में कीर्तन किया गया। पूर्व विधायक विक्रम सैनी, प्रदीप गुप्ता, आतिश गुप्ता, डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, प्रवीण गुप्ता, अंकुर तायल, संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य, डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, कांता प्रसाद का सहयोग रहा। वहीं, चरथावल के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और हवन पूजन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान सुधीर कुच्छल सपत्नीक रहे। देवी मंदिर पर पंडित मुकेश त्रिपाठी ने पूजन कराया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर पर रविकांत, अनुज त्यागी, महादेव मंदिर पर सुनीलदत्त त्यागी ने हवन के बाद प्रसाद वितरण कराया। अलखपुरी मंदिर को सजाया गया। दूधली में संजय राणा, सुमित, उदय पुंडीर आदि ने वृहदयज्ञ का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी ने खुद कार्यालय कर छताें पर राम के झंडे लगवाए। शोभायात्रा दर्जनों गांवों में निकली। कस्बे में शिव चौक पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान हवन में शामिल हुए मनीष गर्ग सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। संजय शर्मा, उमंग शर्मा, संदीप कंसल, आलोक गर्ग, मयंक कंसल, निधीष गर्ग, उमंग गर्ग मौजूद रहे।

जानसठ में निकाली गई शोभायात्रा
(फोटो समाचार)

जानसठ। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर झांकियां शामिल रहीं। संस्था के अध्यक्ष रेशू गोयल, सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधक अरविंद पाराशर उपस्थित रहे। मोहल्ला आदर्श कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। यजमान विकास श्रगांनिया व उनकी पत्नी रही। चंद्र मुकुट शर्मा, सभासद सुशील कुमार, डॉ. विजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

शुगर मिल में कराया गया हवन
मंसूरपुर/रतनपुरी। श्री राम दरबार मंदिर घासीपुरा में सुंदरकांड पाठ में कुंवर देवराज पंवार, बलराम सैनी, पंडित विनोद शर्मा ने यज्ञ करके प्रसाद का वितरण किया। ओमपाल सिंह, संजय पवार, विपिन कुमार का सहयोग रहा। अक्षय चौधरी, सहदेव आर्य, ब्रह्मचारी ऋषि, मिल अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम, फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, उत्तम कुमार वर्मा का सहयोग रहा। वहीं, रतनपुरी के मनसा देवी मंदिर में रविकांत सोम, हरिओम, गौतम प्रधान, पुरुषोत्तम शर्मा, बिजेंद्र सिंह, कालू सिंह, मनबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मामचंद, कपिल ने आहुति दी। इसके अतिरिक्त श्री राम जानकी सेवा समिति गुरुकुल में पंडित अनिरुद्ध शर्मा के निर्देशन में हवन यज्ञ का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित प्रशांत शर्मा, सुनील शर्मा, उत्तम सिंह, सतेंद्र सोम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दिवाली जैसा रहा क्षेत्र का माहौल
बुढ़ाना। क्षेत्र में सोमवार को दिवाली जैसा माहौल रहा। प्रभात फेरी में श्रीराम के जयकारे गूंजे। कस्बे के बाजार में कई स्थानों पर व्यापारियों ने प्रसाद का वितरण किया। ठाकुर द्वारा मंदिर से संघ कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यवाह नीरज लोमस व विनीत कात्यायन के नेतृत्व में प्रभात फेरी व कलश यात्रा निकाली। कस्बे के बाजार में सभी दुकानों पर भगवाध्वज लहराते दिखाई दिए। भाजपा नेता राजेश संगल, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, प्रधान जितेंद्र मलिक, राजेश संगल, अभिषेक संगल, आदित्य, लक्ष्मण, अर्जुन, नीरज, नवीन, बिट्टू, आकाश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें