फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: माता के जागरण से लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, दो साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोरना-जानसठ मार्ग पर प्राइवेट बस और मैजिक गाड़ी की हुई टक्कर
विज्ञापन

- खतौली में रविवार की रात आयोजित माता के जागरण में गए थे दोनों

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना-जानसठ मार्ग पर प्राइवेट यात्री बस और मैजिक गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में माता के जागरण से लौट रहे कलाकार शुभम (35) और कृष्ण (19) की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। दो साथी घायल है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी शुभम (35) पुत्र राकेश, कृष्ण (19) पुत्र मांगेराम, सागर और भोपा थाना क्षेत्र के गांव भेड़ाहेड़ी निवासी लख्मीचंद उर्फ लाखन शनिवार की रात खतौली में आयोजित माता के जागरण में गए थे। रविवार सुबह टाटा मैजिक से चारों घर लौट रहे थे। मैजिक शुभम चला रहा था। मोरना-जानसठ मार्ग के गांव दौलतपुर बस स्टैंड सामने विपरीत दिशा से आ रही प्राइवेट बस के साथ उनके वाहन की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे गांव चौरा वाला निवासी उमेद, भुरा, वसीम और नवादा निवासी फरीद ने आसपास के लोगों की मदद से मैजिक गाड़ी में फंसे चालक शुभम और अन्य घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। कृष्ण की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल शुभम को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया।
हादसे में घायल लख्मीचंद उर्फ लाखन और गांव चौरावाला निवासी सागर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने शुकतीर्थ स्थित श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


झांकी निकालने का काम करता था शुभम
पुलिस के मुताबिक शुभम जागरण में झांकी निकालने का काम करता था। वह टीम के सदस्यों के साथ अपनी गाड़ी से ही घर लौट रहा था। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें