फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोर्ट में पेशी से लौट रहे बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चोरी के आरोपी की शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौटते समय तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह बंदियों को बंदी रक्षक जेल से कोर्ट में तारीख पर लेकर गए थे। उनमें जानसठ के मोहल्ला चौक जुम्मा मस्जिद निवासी इरफान (44) भी शामिल था। उसे पहले कचहरी स्थित सदर हवालात ले जाया गया। वहां से पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था।



इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में अचानक उसे घबराहट महसूस होने लगी। उसने पुलिसकर्मियों को यह जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने यह जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद बंदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार शुरू किया गया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वह 18 अप्रैल से जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेल अधीक्षक ने बताया कि यह जानकारी तुरंत ही पुलिस अधिकारियों व नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी गई। मंडी पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर मोर्चरी भेज दिया। मामले की सूचना मृतक बंदी के परिजनों को दी गई है। बंदी इरफान को चोरी व शस्त्र अधिनियम के मामले में 18 अप्रैल को जेल में लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें