फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी की बीमारी से जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी की बीमारी से जिला अस्पताल में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी कैदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी राजकुमार राठी (55) पुत्र सेवाराम को भोपा पुलिस ने 24 अप्रैल 2017 को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि 20 जुलाई को कोर्ट द्वारा राजकुमार को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पिछले कुछ समय से राजकुमार काफी बीमार था, जिसे पांच दिसंबर को हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। वह जिला अस्पताल में ही भर्ती था। जेल अधीक्षक ने बताया कि सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी राजकुमार की मौत हो गई। इसकी सूचना कैदी के परिजनों को देे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें