देश के कोने-कोने से आए रागी जत्थे एवं कथावाचक
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कासमपुरा गांव में बाबा लक्खी शाह बजारा की 342वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बाबा लक्खी शाह बंजारा सेवा समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से रागी जत्थे एवं कथावाचक पहुंचे। हजारों श्रद्धालु भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
गांव कासमपुरा में रविवार को साहिब श्री गुरु अर्जुनदेव के शहीदी पर्व को समर्पित बाबा लक्खी शाह बंजारा की पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुद्वारा बाबा लक्खी शाह बंजारा सेवा समिति के सतनाम बंजारा, श्रवण सिंह, बचित्र सिंह, कुलदीप सिंह, विपिन सिंह, पितांबर, सुभाष, गुरुनाम सिंह आदि ने बताया कि दो दिन से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। शुक्रवार को अखंड पाठ, शनिवार को मध्य की अरदास, निशान साहब के चोले की सेवा, विशाल भंडारे में भोग प्रसाद, रागी जत्थे ने वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में यूपी, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि से रागी जत्थों की टीम पहुंची। कीर्तन दरबार भी लगाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमुख अनिल राठी, रोहिल वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, जोगेंद्र वर्मा, सुजीत बंजारा, अमित बंजारा, बाबा बिशन दास आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।