चरथावल थाने में समाधान दिवस में समस्याएं सुनतें डीएम एवं एसएसपी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चरथावल में थाना समाधान दिवस में आमजन की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को हिदायत दी कि थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से निराकरण करें।
भूमि विवाद प्रकरणों एवं अन्य शिकायतों निस्तारण समयबद्ध तरीके एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। लेखपाल, बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें और भूमि विवादों का उल्लेख रजिस्टर में कर उसे तत्परता से निपटाएं। निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे चकरोड, तालाब, चारागाह को चिन्हित कर कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएं। लेखपाल थाना दिवस में अवश्य उपस्थित रहे। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस में रहकर जन समस्याओं को प्रभावी ढंग से निस्तारण में सहयोग दें। अपर जिलाधिकारी वित्त अरविंद कुमार मिश्र, सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर, थाना प्रभारी एवं कानूनगो प्रवीण कुमार के अलावा लेखपाल मौजूद रहे।