फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रंजिश के चलते आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। रंजिश के चलते आरटीआई कार्यकर्ता हरेंद्र कुमार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। परिजनों ने घायल का अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कसबा निवासी वादी शोकेंद्र कुमार ने भौराकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई हरेंद्र कुमार और मां सुबह के समय खेत पर जा रहे थे। रास्ते में कस्बे के ही हमलावरों ने घेरकर हरेंद्र कुमार पर हमला किया। लाठी डंडों से पिटाई की गई। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है। परिजन घायल को लेकर शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उपचार कराया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिनव, राजीव, जयवीर, अनिल, रविंद्र, सत्यम और अशोक कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें