फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक का लटका मिला था शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी ने पांच दिन में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पांच दिन में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ सदर को जांच सौंपी है।

गांव बधाई कलां गांव निवासी शक्ति सिंह का शव दो दिन पहले गांव के बाहर बैंक्वेटहॉल में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या आना बताया था। परिजनों ने शाम के समय एसएसपी से मुलाकात की। मृतक के पिता नरेश धीमान, अरविंद मलिक आदि लोगों ने एसएसपी से कहा कि होली वाले दिन गांव के ही एक युवक का उनके शक्ति सिंह के मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाला युवक अपने दो साथियों के साथ आकर शक्ति सिंह को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद शक्ति सिंह का शव लटका मिला था। सिर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने डीजे के पास पड़े फटे कपड़े भी हटा दिए थे। इन्हीं तीनों युवक ने शक्ति की हत्या की है। मामला आत्महत्या का बनाने के लिए शव को लटकाया गया था। सिर में चोट के निशान पोस्टमार्टम में नहीं आए हैं। वह तीन दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह ने सीओ सदर को जांच के आदेश दिए हैं।


बुजुर्ग से मारपीट, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन के साउथ सिविल लाइन में बुजुर्ग से मारपीट की गई है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साउथ सिविल लाइन निवासी बुजुर्ग देवेंद्र का गौरव बंसल से मुकदमे की रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को गौरव बंसल ने स्कूटी पर जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में बीएसएनएल कार्यालय के पास रोक लिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक महिला और एक पुरुष मारपीट करने वाले युवक को टोकते हुए भी दिख रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

बुढ़ाना। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव रसूलपुर दभेड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तितावी के गांव नंगला जसोई निवासी मदनपाल (35) पुत्र लीला अपने रिश्तेदार रतनपुर के गांव कितास निवासी ओम कुमार के साथ बाइक पर बुढ़ाना से कितास जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मदनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा ओम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल को सीएचसी बुढ़ाना ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें