पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर बने सूली वाला बाग में रविवार शाम लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। यह जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गईं। नगर चेयरमैन जहीर फारूकी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी । थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि महिला किसी बाहरी क्षेत्र निवासी व महिला बीमार लग रही हैं। ठंड के कारण उसकी मौत होने की आशंका है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।- संवाद