छपार। संदिग्ध हालात में घर से लापता युवक बिजोपुरा गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी के मायके जाने के बाद से युवक परेशान था।
सहारनपुर के कोतवाली देेहात क्षेत्र का रहने वाला मोहित पांचाल (32) घर से लापता था। परिजनों थाने में तहरीर दी थी। शनिवार केे वह बिजोपुरा के जंगल में भगवा टी-शर्ट में पेड़ पर लटका मिला। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद से वह परेशान था। पुलिस जांच कर रही है। संवाद