फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव काली नदी में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव काली नदी में पड़ा मिला
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। लापता युवक का शव काली नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक मनोरोगी था।
मंसूरपुर के गांव जड़ौदा निवासी 35 वर्षीय अमित पुत्र राजबीर 9 अप्रैल से अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसका काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। परिजनों ने 10 अप्रैल को थाने में लापता अमित की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद परिजन अमित को उसी दिन से तलाश कर रहे थे। रविवार को चार दिन बाद परिजनों को अमित का शव गांव मोल्लाहेड़ी के पास काली नदी में पड़ा हुआ मिला। अमित का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज चाहल का कहना है कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अमित मनोरोगी था। उसका चिकित्सक के यहां इलाज भी चल रहा था। संभवत: अमित ने बीमारी से पीड़ित होकर काली नदी में कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें