फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगनहर में बरामद हुआ लापता व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
26 फरवरी को स्कूटी और मोबाइल गंगनहर के पास मिला था
विज्ञापन

परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को ले गए

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। छह दिन पूर्व लापता हुए मुजफ्फरनगर निवासी आइसक्रीम व्यापारी मनोज नारंग का शव जौली नहर से बरामद हुआ है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
गांधी कॉलोनी स्थित वर्मा पार्क के पास रहने वाले मनोज नारंग ने 26 फरवरी को दिल्ली निवासी अपनी बहन को मोबाइल से कॉल कर बताया था कि वह भोपा नहर पुल पर खड़ा है। पुल के पास ही वह अपनी स्कूटी और मोबाइल छोड़ रहा है। इतना कहकर उसने फोन काट दिया था। आनन-फानन परिजन नहर पर पहुंचे तो उन्हें पुल के निकट स्कूटी और मोबाइल रखा मिला था। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मनोज नारंग की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज नारंग के नहर में गिरने की आशंका भी जताई जा रही थी। तभी से परिजन नहर में जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को एक शव जौली नहर पुल के निकट मिला। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान मनोज नारंग के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। इसके बाद गमगीन माहौल में विश्वकर्मा चौक स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें