फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गांव कल्लनपुर निवासी अनुज कश्यप (28) गांव स्थित कोल्हू पर मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर अनुज बाइक लेकर गांव के जंगल में लकड़ियां लेने गया था। देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। शुक्रवार को गांव के कुछ लोग पास ही स्थित चंदन फॉर्म में गए थे, जहां अनुज का शव पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों का कहना है कि अनुज को अक्सर दौरे पड़ते थे, जिसके चलते संभवत: जंगल में दौरा पड़ने से ही उसकी मौत हुई हो। परिजनों ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई से इंकार किया, जिस पर पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें