फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ककराला में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
बबीता का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गांव ककराला में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

मोरना। तीन बच्चों की मां का शव छत के पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने पति पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला नई बस्ती निवासी बिट्टू सैनी मोरना चीनी मिल में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी का शव छत के पंखे से लटका मिला। बिट्टू ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ के लगभग वह ड्यूटी पर था तभी उसे पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका का मायका थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफिर में है। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी देववृत वाजपेयी, निरीक्षक रामवीर सिंह व एसएसआई सत्यनारायण दहिया, मोरना चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे सोनाक्षी (आठ), पुत्र मोक्ष (सात) व युग (पांच) को छोड़ गई है। ससुराल पक्ष ने मृतका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें